Categories: छपरा

छपरा : सड़क हादसे मे घायल युवक की हुई मौत, ग्रामीणों ने बाईक चालक की धुनाइ कर पुलिस को सौपा

छपरा : जिले के खैरा थाना अंतर्गत कादीपुर बाजार के समीप अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक युवक की मौत स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई. मृतक खैरा थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी हाफिज मियां का 45 वर्षीय पुत्र शमीम अंसारी बताया गया है. वहीं दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ धुनाई शुरू कर दी. इस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है.इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि शमीम अंसारी घर से चाय पीने के लिए पैदल बाजार जा रहा था. इसी बीच अनियंत्रित बाइक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया जिसे उसकी मौत हो गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026