छपरा : कोपा थानांतर्गत बलडीहा गांव के चंवर में लगे गेंहू के खेत में अचानक आग लग गई. जिससे करीब 30 बिगहा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. आग लगने की सूचना पर कोपा थानाघ्यक्ष विकाश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को इस बात की सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया. जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक 30 बीघा में लगी फसल राख हो चुकी थी लेकिन आग को फैलने पर काबू पा लिया गया, नहीं तो और अधिक क्षति हो सकती थी.आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. वैसे गांव में चर्चा हो रही है कि कोई असामाजिक तत्व द्वारा सिगरेट पीकर खेत मे फेक देने से आग लगी होगी या फिर बिजली के पोल के अर्थिंग में शॉर्ट शर्किट के कारन आग लगी है. वैसे फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…