Categories: छपरा

छपरा : डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट हरेंद्र सिंह ने अपने जन्मदिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया

छपरा : युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया की मुहिम जन्मदिन के रंग राष्ट्र निर्माण के संग अपने जन्मदिन पर रचनात्मक कार्यों के माध्यम से देश और समाज को प्रेरणा देने वाली मुहिम की करवा दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है इसी करवा को आगे बढ़ाते हुए वरीय जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी सारण हरेंद्र कुमार सिंह ने अपने जन्मदिन पर उत्तरी दहियावां टोला स्लम बस्ती छपरा मे पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया निशुल्क शिक्षा केंद्र पर गरीब बच्चों के बीच अंग वस्त्र पाठ्य सामग्री एवं मिठाईयां बांटकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक संदेश देने का काम किया। उन्होने बताया कि बच्चों के बीच खुशियां बांट कर जो खुशी मिली वो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है और ना ही कभी भुलाया जा सकता है ।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष व राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता मंटू कुमार यादव ने कहा कि जहां युवा पीढ़ी अपने जन्मदिन पर केक काटकर आतिशबाजी में पैसे खर्च करते हैं जिससे हमारी संस्कृति पर विपरीत असर पड़ता है जरूरत है इस परंपरा को बदलने की । मौके पर युवा समाजसेवी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि टीम का इस तरह का मुहिम समाज के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है मौके पर युवा साथियों मे मकेसर पंडित, रचना पर्वत,सन्नी सुमन, विवेक कुमार सिंह, महावीर प्रसाद, गजेंद्र कुमार सिंह सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित थे ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026