गोपालगंज: जिले के बरौली थाने के बतरदेह गांव में आई बाढ़ के पानी में भैंस को नहलाने के दौरान चाचा-भतीजे सहित तीन लोग डूब गए। ग्रामीणों ने एक किसान के शव को पानी से बाहर निकाल लिया। मृतक की पहचान महातम यादव के रूप में की गई। जबकि लापता लोगों में उसका भतीजा नागेन्द्र कुमार व उसी गांव के रंजीत कुमार हैं। दोनों की तलाश स्थानीय ग्रामीण के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी कर रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ उपेन्द्र कुमार पाल, बरौली थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार साह, बरौली सीओ व बीडीओ समेत अन्य पुलिस बल की टीम मौके पर कैंप कर रही है। बताया गया है कि रविवार की दोपहर गांव के रंजीत कुमार अपनी भैंस को नहलाने के लिए गया था। भैंस को स्नान कराने के क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के पानी में डूबने लगा।
रंजीत को डूबते देखकर महातम यादव बचाने के लिए गए तो वे भी बाढ़ के पानी में बह गए। दोनों को डूबते देख नागेन्द्र यादव जब मौके पर बचाने पहुंचा तो वह भी बाढ़ के पानी में डूब गया। तीनों के डूबने की खबर आग की तरह गांव में फैल गई। इसके बाद गांव के तैराक पानी में कूदे व तीनों की तलाश शुरू कर दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…