Categories: छपरा

छपरा: एस एच-90 पर हाईवा दुर्घटना में मृत चालक की हुई पहचान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेजा

छपरा: मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर सोमवार की मध्य रात्रि में चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माणाधीन खंभे से हाईवा बीआर 01जीई 9977 की टक्कर हो गयी थी जिसमें हाईवा चालक की मौत हो गई थी। मृत चालक की पहचान आरा जिला के कोईलवर थाना क्षेत्र के पचैना गांव निवासी जगलाल राय का 27 वर्षीय पुत्र लालू यादव के रूप में हुई।मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई है।

घटना की सूचना पर मशरक थाना पहुंचे परिजनों ने पुलिस टीम के साथ शव को पोस्टमार्टम में ले गये।वही मामले में हाईवा के मालिक आरा जिला के कोईलवर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी स्व सकलदेव राय के पुत्र सोनू कुमार राय ने थाना पुलिस में आवेदन दिया कि चालक लालू यादव बालू लेकर आरा से बेतिया बालू बेचने गया था वही से खाली हाईवा लेकर वापस आने के दौरान मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माणाधीन खंभे में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें चालक की मौत हो गई।

घटना की सूचना थाना पुलिस के द्वारा मिली और मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम में ले जाया गया। मामले थाना पुलिस ने आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हाईवा ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026