Categories: छपरा

छपरा: शादी समारोह के लिए फूल तोड़ने के दौरान बिजली का करेंट लगने से हजाम की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेजा

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में मंगलवार को शादी समारोह के लिए फूल तोड़ने के दौरान हजाम की बिजली का करेंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव निवासी गौतम ठाकुर का 30 वर्षीय पुत्र विरेश ठाकुर के रूप में हुई। मौके पर घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। मामले में परिजनों ने बताया कि युवक सुबह में गांव में ही शादी समारोह के दौरान कथा पूजा के लिए फूल तोड़ने के लिए घर के बगल में ही गया था कि वही पर फूल तोड़ने के दौरान पोल से बिजली का करेंट लग गया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।

फूल तोड़ने की जगह पर बिजली का पोल हैं वहां पर बरसात का पानी लगा हुआ है । मृतक विवाहित हैं और उसको एक लड़का और दो लड़की हैं। मौत की खबर सुनकर पत्नी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक बेहद ही गरीब हैं और लखनपुर बाजार पर सैलून चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कर्ण कुदरिया गांव में बिजली का करेंट लगने से युवक की मौत हो गई जिसे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।वही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026