Categories: छपरा

छपरा: स्कॉर्पियो व कार की टक्कर में दंपती समेत आठ घायल

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर से पानापुर तरैया नहर की ओर जाने वाले रोड पर सोमवार की सुबह स्कॉर्पियो और हुंडई कार के आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गश्ती दल सअनि अजय कुमार सिंह ने घायलों को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। स्कॉर्पियो सवार की पहचान सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के गोपालपुर नवादा गांव निवासी कामेश्वर सिंह , उनकी पत्नी इंदू देवी, अंचल कुमार सिंह का पुत्र अंकित सिंह और गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी गांव निवासी सोनू सिंह की 30 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी के रूप में हुई।

स्कॉर्पियो सवार घर से सावन सोमवारी को लेकर मढ़ौरा के शिल्हौरी में जलाभिषेक करने जा रहे थे। उधर हुंडई कार सवार चारों बैक प्रबंधक हैं जो ड्यूटी करने के लिए पटना से शीतलपुर एसएच-73 होकर बेतिया जा रहे थें। दुर्घटना में कार सवार चारों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को थाना पुलिस ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से सड़क से हटाकर आवागमन चालू कराया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026