Categories: छपरा

छपरा: फाइनेंस कंपनी के कर्मी से चाकू दिखा 84 हजार की लूट

छपरा: जिले के मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर मुबारकपुर के बीच बांध पर सोमवार को सकरी माई के समीप भारत फाइनेंस ऊर्जा लिमिटेड कंपनी के कर्मी से अपराधकर्मियों ने चाकू का भय दिखाकर 84 हजार रुपये लूट लिये। घटना के बाद लोगों में दहशत व्याप्त है। कर्मी विशाल कुमार यादव ने बताया कि वह मुबारकपुर से पैसा वसूली कर ताजपुर लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए तीन अपराधकर्मियों ने विशाल की बाइक को रोक कर उन्हें चाकू का भय दिखाया व बाइक की डिक्की से पैसा निकाल कर चलते बने। तीनों अपराधकर्मी पैशन प्रो बाइक पर सवार थे। घटना के बाद पहुंचे मांझी के थानाध्यक्ष ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026