छपरा: बिहार के वैशाली जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की एक अहम खबर आ रही है। जिले में तैनात एक पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कार्रवाई चल रही है। वैशाली थाना के अध्यक्ष संजय कुमार के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई छापामारी जारी है। वैशाली में थानेदार के सरकारी आवास और कार्यालय में छापामारी हो रही है। जानकारी मिल रही है कि संजय कुमार के पटना और औरंगाबाद स्थित ठिकानों पर भी आर्थिक अपराध इकाई का रेड चल रहा है।
पटना में संजय कुमार के रूपसपुर थाना क्षेत्र के अभिमन्यू नगर स्थित आवास कश्यप ग्रीन सिटी के ब्लॉक-सी, फ्लैट नं. 701 में छापा चल रहा है। औरंगाबाद में रफिगंज थाना के हाजीपुर गांव में संजय कुमार का पैत्रिक आवास है। वहां भी रेड चल रहा है। थानेदार संजय कुमार पर शराब माफिया से अवैध सांठगांठ रखते हुए अकूत संपत्ति बनाने का आरोप है। उनके खिलाफ इकोनामिक ऑफेंस यूनिट में एफ आई आर दर्ज है।
ईओयू थाने में कांड संख्या 10/2022 दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर यह छापेमारी चल रही है। सुबह 9:00 बजे से थानेदार के सभी ठिकानों पर रेड किया जा रहा है। बरामदगी को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है। सुरक्षा को लेकर मौके पर पर्याप्त बल तैनात किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…