Categories: पटना

भ्रष्ट थानेदार ‘घूस’ की कमाई से शान से जी रहा था, रेड में पटना में आलीशान फ्लैट, लाखों रु नकद, 2 गाड़ी व 11 लाख के गहने मिले

पटना: आर्थिक अपराध इकाई ने आज एक भ्रष्ट थानेदार के ठिकानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में अकूत संपत्ति का पता चला है। पटना के रूपसपुर में एक आलीशान फ्लैट के अलावे ₹210000 नकद करीब 11 लाख रुपए के गहने एवं जमीन एवं बैंक के कई कागजात मिले हैं ।

शराब माफियाओं से सांठगांठ की बात प्रमाणित होने पर वैशाली के थानाध्यक्ष संजय कुमार के पटना स्थित रूपसपुर स्थित फ्लैट, औरंगाबाद स्थित पैतृक आवास और वैशाली थाना व आवास की तलाशी ली गई ।आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि थानेदार के काफी भ्रष्ट होने की जानकारी मिल रही थी। 2009 से सेवा में आने के बाद कई जिलों में नौकरी की। अवैध कमाई से विलासिता पूर्ण जीवन जी रहा था।

अपनी पत्नी के नाम से पटना के रूपसपुर में 36 लाख रुपए में फ्लैट खरीदा था। इसके अलावे निबंधन पर भी लाखों रुपए खर्च हुए थे । पति पत्नी के नाम से स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक में तीन खाता का पता चला है, जिसमें काफी रुपया जमा है। वहीं काफी ट्रांजैक्शन भी हुआ है। पत्नी के नाम से वित्तीय संस्थानों एवं बैंकों में काफी अधिक निवेश की जानकारी मिली है।

थानेदार ने करीब 13 लाख रुपए में एक स्कॉर्पियो भी खरीदा है। इस के कागजात मिले हैं। आर्थिक अपराध इकाई ने थानेदार संजय कुमार का कुल आय करीब 84 लाख आंकी है। इन पर आय से 81 फ़ीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है। पटना स्थित फ्लैट की तलाशी में 210000 नगद करीबी 1100000 रुपए के गहने व KIYA गाड़ी मिली है। फ्लैट के साज-सज्जा पर भी काफी पैसा बहाया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026