छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव में शुक्रवार को मकान बनाने को खोदे गए नीव को लेकर पड़ोसी द्वारा जमकर मारपीट की गई, जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान घायलों की पहचान पदमौल गांव निवासी स्व होतीलाल माँझी के 45 वर्षीय पुत्र शम्भू माँझी, शम्भू माँझी दो पुत्र 24 वर्षीय पुत्र विकास कुमार व 22 वर्षीय नितेश कुमार के रूप में हुई।
मामले में घायलों ने बताया कि मकान बनाने में पिलर देने के लिए खोदे गए गढ़े में जबरन पड़ोसी के द्वारा पानी गिराया जा रहा है, जिसे रोकने गए, इसी को लेकर शुक्रवार को मारपीट की गई जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।जिन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया।घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकिसको ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…