Categories: छपरा

छपरा: गोपालवाड़ी गांव में बिना रेलिंग के पुल से मारूति कार नहर में गिरी, कार सवार बाल बाल बचे

राजद नेता बबन सिंह के यहां शादी समारोह में आएं थें कार सवार

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव में बिना रेलिंग पुल से मारूति बैलेनो कार नहर में गिर पड़ी। रात्रि में कार सवार के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने कार सवार को बाहर निकाला। घटना में कार सवार बाल बाल बच गए। कार सवार की पहचान परसा थाना क्षेत्र के बकसंडा चैनपुर गांव निवासी स्व दीप नारायण सिंह के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई।कार बीआर 01एफसी 8836 सवार गोपालवाड़ी गांव में शादी समारोह में शामिल होने फुआ के यहां आएं थें।

कार सवार ने बताया कि मौसम खराब होने से चालक ने घुमावदार नहर पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग नही देख पाया और कार नहर में पलट गई। जिसमें कार सवार बाल बाल बच गए। मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई।वही घुमावदार नहर पुल पर बराबर दुर्घटना होती रहती है जिसमें बराबर लोग घायल होते रहते हैं पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की नजर इस तरफ नही जाती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026