Categories: छपरा

छपरा: मशरक के डुमरशन बाजार पर उपभोक्ताओं का विद्युत बाधित करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग के जेई मशरक थाने में कराई प्राथमिकी दर्ज

✍️छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के डुमरशन बाजार स्थित श्री ओमकार सोनी पिता धर्मनाथ प्रसाद ग्राम डुमरशन निवासी श्री सोनी के दुकान के सामने एलटी पोल पर केवल में दिनांक 03-06-022 को आग लगने के कारण। सूचना मिलने पर बिजली मिस्त्री के द्वारा तार को जोड़ने के उपरांत ओम प्रकाश सोनी एवं उनके पिता धर्मनाथ प्रसाद के द्वारा जुड़े हुए एलटी पोल के केबल को काटकर गिरा दिया गया एवं बिजली मिस्त्री से हल्ला गुल्ला किया गया और धमकी दिया गया और कहां गया कि इस रूट से लाइन नहीं ले जाने देंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रूट से केवल का लाइन वर्षों से चलता आ रहा है।

इन लोगों के द्वारा केवल के नीचे अपना मकान बना लिया गया है। इसलिए इन लोगों का कहना है कि इस रूट से लाइन नहीं ले जाने देंगे। बहुत समझाने के बाद भी इन लोगों के द्वारा केबल का तार नहीं जोड़ने दिया गया। जिसके कारण डुमरशन बाजार, फरदहिया बाजार क्षेत्र के कुल 81 विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली बाधित हो गया है। इसके कारण -NBPDCL Company को-65774/-(पैंसठ हजार सात सौ चौहतर रुपये) राशि क्षति पहुंची हुई है। इसलिए उन दोनों के खिलाफ विद्युत विभाग के जेई विक्रम कुमार के द्वारा मशरक थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया गया है कि विद्युत का कार्य बाधित, केवल तार काटकर क्षतिग्रस्त एवं सरकारी काम को बाधित करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया जाए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026