✍️छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय के पास अवस्थित कमला कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड में घुसकर अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी करने का मामला शनिवार को सामने आया है। मामले में कमला कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर मशरक स्टेशन रोड़ निवासी बिनोद मिश्रा पिता डॉ महेश मिश्रा ने दिए आवेदन में बताया कि अज्ञात अपराधियों ने कोल्ड स्टोरेज में घुस पचास हजार रुपए नगदी और लाख रुपए तक के सामान चोरी कर ली गई है।
अज्ञात चोरों के द्वारा गैस कटर भी इस्तेमाल की गई है जिसका उपयोग उन लोगों के द्वारा आलमीरा काटने में की गई है। चोरों ने पिकअप वैन पर स्टोर में रखें अनगिनत सामान और ग्राहक के रखें 42 पीस सेव की पेटी लाद ली गई है।ले गये सामानों में कर्मचारी का मोबाइल, गैस सिलेंडर, बैट्री, स्टेंड फैन,सिलीग फैन, रिंच अनगिनत,छोटे छोटे चैनल चोरी कर ली गई।मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…