छपरा: मशरक के गंगौली गांव में पिछले माह तालाब से मिले 8 वर्षीय आयुष के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई कोर्ट परिवाद के आधार पर उमेश सिंह सहित अन्य पर मशरक थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है। परिवाद संख्या 2343 /2020 में आयुष के पिता रविरंजन सिंह द्वारा कहा गया है कि घटना के वक्त घर के सभी लोग मतदान करने गए थे आयुष को पड़ोस के उमेश सिंह एवं उनके परिजन अपने घर ले गए ।
वोट देकर लौटने के बाद जब बच्चा घर नही आया तो उसकी माँ गुड़िया देवी ने उमेश सिंह एवं अन्य से पूछा तो यह कहकर भगा दिया गया कि तुम्हारा बेटा यहां नही है। अगले दिन सुबह बच्चे का शव गाव के तालाब से मिला । परिवाद में उमेश सिंह एवं अन्य द्वारा गला दबाकर मासूम की हत्या के बाद शव को तालाब में फेंकने का आरोप लगाया गया है । मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच-पड़ताल कर रहे है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…