छपरा: जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के मशरक महाराजगंज रेलवे लाईन के नीचे से बहादुरपुर गांव में विधुत सप्लाई के लिए जा रही 11000 सप्लाई केबल को रेलवे में काम करा रही प्राइवेट कंपनी ने काट दिया जिससे बहादुरपुर गांव के तरफ की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई काफी खोजबीन के बाद दूसरे स्पेयर केबुल से पांच घंटे बाद विद्युत आपूर्ति शुरू करायी गयी।
मामले में विधुत कनीय अभियंता विक्रम कुमार ने मामले में मशरक थाना पुलिस मे आर के एण्ड कन्ट्रसन कंपनी के प्रोइपराइटर राजेश कुमार शर्मा गुठनी सिवान निवासी पर प्राथमिकी दर्ज कराई, साथ ही 5.65 लाख रुपए के क्षति का जुर्माना भी लगाया।
मामला है कि बहादुरपुर गांव में 11000 विधुत सप्लाई के लिए रेलवे लाइन के नीचे से जा केबुल को आरके एण्ड कन्ट्रसन के द्वारा शनिवार की शाम कार्य के दौरान केबल को काट कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप्प रही जिसमें 5.65 लाख रुपए की विभाग को क्षति हुई। मामले में थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…