Categories: छपरा

छपरा : पूर्व विधायक के पड़ोस में दो घरों से पांच लाख के गहने चोरी, थाना पुलिस ने की जांच पड़ताल

छपरा : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव में लोजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह के मकान के सटे दो घरों में लाखों रूपये के गहने अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।घटना की सूचना बुधवार की सुबह पता चलते ही घर वालों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार पूरे दल के साथ पहुंच मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। चोरी पीड़ित दोनों परिवार की पहचान चरिहारा गांव निवासी बिनोद सिंह उर्फ पुटुक सिंह पिता स्व विरेन्द्र सिंह और वरिष्ठ सिंह पिता स्व राम स्वरूप सिंह के रूप में हुई।

मामले में पुटुक सिंह ने बताया कि सभी लोग रात्रि में खाना खाकर सोये हुएं थें सुबह महिलाएं जगी तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है जिसे खोलने के बाद देखा कि अटैची और बक्से तोड़ कर गहने चोरी कर ली गई है। वही बगल के मकान में चोरों द्वारा छत के सहारे मकान में घुसकर बक्से अटैची तोड़ कर नगद रूपये चोरी कर ली गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।वही लोजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह के पड़ोसी के घर के बगल में चोरी की घटना से इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026