Categories: पटना

कोर्ट में पेशी के दौरान हथकड़ी खोल नाले में कूदा चोर और फिर…

अररिया: बिहार में अररिया सदर मुख्यालय से एक दिलचस्प खबर सामने आई है, जहां कोर्ट में पेशी के लिए जा रहा चोर पुलिस कस्टडी से हथकड़ी खोल कर फरार हो गया. पुलिस से बचने के लिए चोर सड़क के बीचोंबीच नाले में जा कूदा और पुलिस की नजर से ओझल हो गया. नाले की गहराई अधिक है जिसका फायदा उठाकर चोर नाले के भीतर ही करीब 5 घंटों तक छिपा रहा. पुलिस जेसीबी मशीन से शहर के पूरे नाले को खोदने में जुट गई. पुलिस ने पूरे शहर के नाले की खुदाई कर डाली.

दरअसल चोर कोर्ट में पेशगी के लिए नगर थाना से कोर्ट जाने के क्रम में हाथ से हथकड़ी खोल कर फरार हो गया और एक स्थान पर खुले नाले में कूद गया. जिसे कुछ स्थानीय युवकों ने देखकर पुलिस को जानकारी दी और फिर पुलिस ने ‘आव देखा न ताव’ नाले की ही खुदाई शुरू कर दी. पुलिस नाला में पैर के ताजा निशान के आधार पर खुदाई की. नगर थाना के निकट से एक सप्ताह पहले हुई बाइक चोरी के मामले में खरैयाबस्ती के शहंशाह को गिरफ्तार किया था. आज यानि बुधवार को जब कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहा थे, तो वह फरार हो गया. नाले में छिपे चोर और पुलिस की जेसीबी मशीन से खुदाई का ड्रामा दिनभर चलता रहा.

बता दें कि दिनभर चले इस ड्रामे में शहर के 1 किलोमीटर रेडियस तक सभी नालों को पुलिस ने खोद डाला. तब जाकर चोर को पुलिस पकड़ पाई. SDPO पुष्कर कुमार ने बताया कि लंबे समय की जद्दोजहद के बाद सफलता मिली और चोर को पकड़ लिया गया है. हालांकि पुलिस ने ये नहीं स्पष्ट नहीं किया है कि वह नाले में पकड़ा गया है या कहां और कैसे पकड़ा गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026