Categories: छपरा

छपरा: पानापुर मे गंडक तटबंध के निचले इलाकों में चौथी बार मंडराने लगा बाढ़ का खतरा

  • नेपाल ने बाल्मिकीनगर बराज से छोड़ा चार लाख क्वीसेक पानी
  • प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिये लोगो को किया सचेत

छपरा: नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश एवं वाल्मीकिनगर बराज से गुरुवार को नेपाल द्वारा भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से सारण तटबंध के निचले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार नेपाल द्वारा गुरुवार को वाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में चार लाख चार हजार क्युसेक पानी छोड़ा गया है जिसके शनिवार की दोपहर तक पानापुर की सीमा में प्रवेश करने की संभावना है ।जून माह से ही गंडक नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव से सारण तटबंध के निचले इलाकों में बसे पृथ्वीपुर, सलेमपुर, सोनवर्षा, बसहिया, रामपुररुद्र 161 गांवो के सैकड़ो परिवार तीन बार बाढ़ की विभीषिका झेल चुके हैं ।नदी के जलस्तर में ही रही वृद्धि से इन गांवों के लोगो पर चौथी बार विस्थापित होने का खतरा मंडराने लगा है।

प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिये लोगो को किया सचेत।संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए सीओ रणधीर प्रसाद ने सारण तटबंध का निरीक्षण किया एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों से हालात की जानकारी ली। इस बीच प्रशासन ने शुक्रवार को लाउडस्पीकर के जरिए सारण तटबंध के निचले इलाकों में बसे लोगो को आगाह किया कि वे सभी सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर शरण ले लें ।इस बीच जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि नेपाल द्वारा छोड़ा गया पानी शनिवार की दोपहर बाद पानापुर की सीमा में प्रवेश करेगा ।लोगो को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है ।फिलहाल सारण तटबंध को कोई खतरा नही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026