Categories: हाजीपुर

हाजीपुर: सिरफिरे पति की करतूत: थाने में ही ब्लेड से रेता पत्नी का गला, हैरान रह गया पुलिस-परिवार

हाजीपुर: एक सिरफिरे पति ने थाने पर भी पुलिस के समक्ष पत्नी पर वार कर गले को ब्लेड से काट डाला। घटना के बाद लहूलुहान हुई महिला को पुलिस और अन्य लोगों ने महुआ के अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार की पूर्वाहन करीब 11 बजे हुई। मौके पर पुलिस ने सिरफिरे पति को सलाखों के अंदर कर दिया।

बताया गया कि गोरौल थाने के मजिया निवासी स्व. मो. हसीब के पुत्र मो. सोनू महुआ थाना के कन्हौली धनराज पंचायत अंतर्गत महादेवमठ में अपनी ससुराल शुक्रवार को ही आया था। वह ससुराल आते ही पत्नी 35 वर्षीय शबनम खातून से बाता-बाती करने लगा। इधर, शबनम के शौहर के कारनामे से उबे घरवाले पति पत्नी को बोलेरो पर बैठाकर महुआ थाने पर लाया।

बताया गया कि थाने में पहुंचे मो. सोनू ने अपनी पत्नी शबनम पर पुलिस के समक्ष ही गले पर ब्लेड से वार कर दिया। वार से शबनम गिर पड़ी और उसके गले से काफी खून बहने लगा। यह घटना देखकर थाने में बैठी पुलिस ही नहीं बल्कि शबनम के मायके वाले और अन्य लोग भी अवाक रह गए।

इसी बीच आनन-फानन में घायल शबनम को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर कर दिया। शबनम को गले में 12 टांके लगे हैं। उसे होश आने के बाद महुआ थाने पर लाकर पुलिस के समक्ष बयान कराया गया।

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024