Categories: छपरा

छपरा: मशरक में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से मिलने पहुँचे पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी

छपरा: मशरक में शुक्रवार की शाम राजद के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह से उनके पैतृक आवास पर मिलने पहुँचे पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी। उन्होंने कहा यह मित्रमंडली एवं पारिवारिक मुलाकात है । पैरौल पर आए राजद पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ सिंह का कुशल क्षेम पूछने आया हूं । मौके पर पूछे गए सवाल पर सिद्दीकी ने पत्रकारों से कहा कि सुशील मोदी हाल ही में राजद को दबंगो की पार्टी बोले है इस पर ध्यान नही दे। सुशील मोदी के बयान को राजद कभी भी गंभीरता से नही लेता।मोदी अपने पार्टी में अलग थलग हो गए है।

हालांकि दोनो नेताओ की गुफ्तगू पर राजनीतिक पंडित बिहार की राजनीति को लेकर कयास लगाने लगे है। लेकिन खुलकर कोई कुछ नही बोल रहा। मौके पर बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह , पूर्व सांसद के अनुज दीनानाथ सिंह,उपप्रमुख प्रतिनिधि साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष और सोनौली पंचायत से मुखिया प्रत्याशी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। पूर्व सांसद से मिलने के बाद देर शाम अब्दुल बारी सिद्दीकी सिवान शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा से मिलने निकले।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026