Categories: छपरा

छपरा: मशरक में मुखिया प्रत्याशी की पोखरे में डूबने से मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के गंगौली पंचायत के पचखंडा गांव में शुक्रवार की शाम पूर्व मुखिया प्रत्याशी को पोखरे में डूबने से अचेतावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पचखंडा गांव निवासी स्व राम राज मांझी के 55 वर्षीय पुत्र ओसीयर मांझी के रूप में हुई। मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे थाना पुलिस जमादार ओम प्रकाश यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मवेशी चरा रहा था कि उसी समय पोखरे में डूब गया।आस पास के लोगों ने पोखरे से निकाल पीएचसी में लाया। जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बेहद गरीब परिवार से था।

उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक 2016 के पंचायत चुनाव में गंगौली पंचायत से मुखिया पद पर चुनाव लड़ें थें जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था। मृतक की पत्नी मंजू देवी दहारे मार मार कर रो रही है कि परिवार का भरण-पोषण अब कौन करेगा। मृतक को 3 लड़का और दो लड़की हैं जिसमें एक लड़की की शादी हुई है। बच्चों का भी रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से अधेर शख्स की मौत हो गई है शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कागजी कार्यवाही करते हुए बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से सरकारी मुवाअजा दिलवाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024