छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में मंगलवार की देर रात में ऑटो चालक से आधा दर्जन लोगों द्वारा जमकर मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव निवासी राजेंद्र राम के 25 वर्षीय पुत्र रमेश राम के रूप में हुई। मामले में घायल ऑटो चालक ने बताया कि वह देर रात्रि में ऑटो चलाकर अपने घर वापस आ रहा था कि गांव में ही ऑटो भूसे की बेड़ी में मामूली रूप से सट गया उसी को लेकर मंगल महंतों ने आधा दर्जन लोगों के साथ जमकर मारपीट किया वही मारपीट में पैर को बुरी तरह तोड़ दिया हैं। पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने युवक की गंभीर हालत देख ऑटो में ही प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मामले में घायल के परिजनों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…