Categories: छपरा

छपरा: थानाध्यक्ष मशरक ने कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए बाजार क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के बाजार क्षेत्र समेत ग्रामीण इलाकों में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए थानाध्यक्ष राजेश कुमार पूरे दल बल के घूम घूम कर आम लोगों में कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता का प्रचार प्रसार किया। मौके पर थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि कोविड संक्रमण के मामलो में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए कोविड -19 संक्रमण के मामलों को नियंत्रित करने हेतु थाना क्षेत्र में मास्क चेकिंग एवं कोविड -19 संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु माईकिंग कराकर आम नागरिकों को मास्क पहनने, ज्यादा भीड़ एकत्रित नही करने एवं आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने हेतु प्रचार – प्रसार किया गया तथा साथ शाम में पेट्रोलिंग से सभी दुकानों को बंद करने का आदेश की जानकारी दी गई वही आवश्यक वस्तुओ के दुकानदारों को बताया कि वे बिना मास्क लगाएं समान नही बेचेंगे।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने थाना क्षेत्र के सभी लोगों से अनुरोध किया है कि अपने – अपने घरों में ही रहें , केवल आकस्मिक परिस्थिति में ही बाहर निकलें । मास्क जरूर पहनें तथा आपस में दो – गज की दूरी रखें ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सकें । आपके सहयोग से हमसब मिलकर इस वैश्विक महामारी से डटकर लड़ेगें एवं जीतेंगें ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026