छपरा : दुष्कर्म के वायरल वीडियो मामले में अमनौर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने में लग गयी है.दुष्कर्म के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष सुजीत कुमार द्वारा पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जहां पकड़े गए तीन आरोपियों को छपरा जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि वायरल वीडियो के बाद एसपी ,सारण के निर्देश पर मंगलवार को देर रात मढौरा डीएसपी के नेतृत्व में मकेर, भेल्दी व अमनौर थाने व एसटीएफ के जवानों द्वारा घटना स्थल को चिन्हित कर स्थानीय थाना क्षेत्र के गोसी अमनौर गांव और आसपास में छापेमारी कर आधे दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गयी. पकड़े गए सात लोगों मे चार को पीआर बॉण्ड पर छोड़ दिया गया. बाकी तीन लोगो की इस मामले में संलिप्तता पाया गया .हालांकि अभी तक पीडित महिला पुलिस के सामने नहीं आयी हैं. पुलिस पीडित महिला की तलाश में जूटी है. इधर पुलिस की कार्रवाई के बाद इसमें शामिल अन्य अपराधी फरार बताये जाते हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…