छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव में समाजसेवी स्व० हरेंद्र सिंह को पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। मौके पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सोनौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार परमार ने की। मौके पर बब्लू सिंह, संतोष सिंह, चन्द्रभूषण सिंह, मनन सिंह, शैलेश सिंह, मणिकांत सिंह उर्फ राजाबाबू एवं बिरेन्द्र सिंह ने दर्जन भर फलदार व छायादार पौधा लगा कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
पौधारोपण के बाद सामुहिक रामायण पाठ का आयोजन हुआ। मौके पर भण्डारा का भी आयोजन किया गया। मौके पर उमड़ी लोगों की भीड़ ने हरेंद्र सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धाॅजलि अर्पित की गई।स्व हरेंद्र सिंह को याद करते हुए मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि वे समाज के हर तबके के लोगों की दुःख सुख में हर संभव सहयोग करते रहते थे। ईश्वर उनके आत्मा को शांति प्रदान करे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…