Categories: छपरा

छपरा : क्षत्रिय छात्रावास में सम्मान समारोह आयोजित, होनहार युवाओ को किया गया सम्मानित

छपरा : छपरा शहर के क्षत्रिय छात्र निवास के परिसर में अलग अलग परीक्षा में सफल क्षत्रिय समाज के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सारण जिला क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह अध्यक्षता में आयोजित सभा मे सारण जिला के विभिन्न क्षेत्र के सफल छात्र सम्मिलित हुए ।

अलग अलग परीक्षाओं में सफल छात्र छात्राओं को परस्ती पत्र और शाल देकर सम्मानित करते हुए उनके सफल भविष्य का कामना किया गया ।

बताते चले कि बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर, बिहार लोक सेवा आयोग में सफल छात्र, भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट के के छात्र और उनके परिजनों को पुष्प माला, शॉल देकर सम्मानित किया गया।

सफल छात्रों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा की क्षत्रिय समाज के लिये यह गौरव का पल है। जिसमे अपने समाज के होनहार युवाओ को सम्मानित किया जा रहा है।इन सभी लोगो का उज्जवल भविष्य का कामना करते है।

महासचिव रामाकांत सोलंकी ने कहा कि आरक्षण के दौर में अपने आप को स्थापित करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि के लिए सभी सफल प्रतिभागी बधाई के पात्र है।

सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों में ज्योति रानी, अमितेश कुमार सिंह, संदीप चौहान, नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, अदित्य कुमार सिंह, आकाश कुमार, निरंजन कुमार, आदर्श आनंद रहे।

कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा को विस्तृत करते करते हुए राकेश कुमार सिंह को प्रवक्ता तथा धनंजय सिंह तोमर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. राजीव कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह डिक, अभय सिंह, दिनेश सिंह, बीरेंद्र सिंह, केशरी सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, अजित सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026