Categories: छपरा

छपरा: शादी समारोह में फायरिंग को लेकर पुलिस ने पांच पर दर्ज की प्राथमिकी

छपरा: जिले के मढ़ौरा गौरा ओपी क्षेत्र के सिसवां रसुलपुर में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग को लेकर गौरा ओपी इंचार्ज ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । ओपी इंचार्ज केडी यादव के द्वारा दर्ज प्राथमिकी में रामपुर निवासी दिव्याशु शेखर, चंदन कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, नेथुआ मढ़ौरा निवासी अंकेश कुमार ठकुर, सिसवा रसुलपुर निवासी तप्पन पाण्डेय को आरोपित किया है । सभी पर मढ़ौरा थाना कांड संख्या 156/21 दर्ज करते हुए धारा 188 & 30,35,27 आर्म्स एक्ट में आरोपित किया गया है । प्राथमिकी में गौरा ओपी इंचार्ज ने कहा है कि उन्हे 24 जून को एक वीडियों प्राप्त हुआ था । वीडियों में दो व्यक्ति बारी बारी हथियार लेकर विवाह समारोह में फायरिंग कर रहे थे ।

उक्त वीडियों का जांच किया गया तो पता चला की सिसवां रसुलपुर निवासी तप्पन पाण्डेय के यहां 20 जून को उनकी लड़की की शादी थी । इसमें रामपुर निवासी दिव्याशु शेखर एवं चंदन कुमार सिंह के लाइसेंसी हथियार से आनंद कुमार सिंह, अंकेश कुमार ठाकुर ने लॉक डाउन के दौरान शादी समारोह के भीड़ भाड़ में हवाई फायरिंग किए थे । इससे शादी समारोह में भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था । गौरा इंचार्ज ने सभी नामजद पर फायरिंग करने, भय, दबाव, वर्चस्व दिखाने , लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग करने की बात कही है । अपनी प्राथमिकी में चंदन कुमार सिंह के हथियार का अनुज्ञप्ति प्राप्त नही होने की भी बात कही है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026