Categories: छपरा

छपरा: जदयू प्रखंड अध्यक्ष, बड़हिया टोला निवासी और अनुमंडल पत्रकार संघ अध्यक्ष ने मशरक पीएचसी में लिया कोरोना वैक्सीन

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह, बड़हिया टोला गांव निवासी विश्वनाथ सिंह और अनुमंडल पत्रकार संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टीका लिया। साथ ही उन्होंने जदयू के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को भी कोरोना वैक्सीन टीकाकरण दिलवाया।कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जनता से सहयोग की अपील करते हुए कई सुझाव दिए। जदयू के वरिष्ठ नेता रामाधार सिंह ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि दो गज दूरी अवश्य बनाए रखें। और हर समय हाथ साफ सुथरा राखें। वहीं कुछ लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया की सरकार के सभी गाईड लाईन का अवश्य पालन सभी को करना है। उन्होंने कोविड उपचार में मास्क को बढ़ावा देकर वायरस से बचाव में अन्य लोगों की मदद करने की अपील करते हूए कहा कि हर व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की रक्षा करे, हर व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का बचाव करे।वही अनुमंडल पत्रकार संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लें और दूसरों को भी प्रेरित करें कि वे भी कोरोना वैक्सीन का टीका जरूर लें।कोरोना को हराने का मूलमंत्र है मास्क पहनना, सेनेटाइजर का इस्तेमाल और दो गज दूरी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026