गोपालगंज: टीईटी शिक्षक संघ ने विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति 33% सुनिश्चित करने की मांग उठाई

गोपालगंज: टीईटी शिक्षक संघ ने जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन देकर विद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति 33% सुनिश्चित करने की मांग की है। टीईटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने बताया बिहार सरकार के मुख्य सचिव एवं निदेशक सह अपर सचिव शिक्षा विभाग ने कार्यालय में 33% उपस्थिति प्रतिदिन बारी-बारी से सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।जिसके आलोक में कई जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश पत्र जारी कर विद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति प्रतिदिन बारी-बारी से 33% करने का आदेश जारी किया है।

लेकिन जिला शिक्षा विभाग गोपालगंज द्वारा अभी तक आदेश पत्र जारी नहीं होने के कारण शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ज्ञात हो कि बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद कर दिया है लेकिन विद्यालय के कार्यालय को खोलकर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति अनिवार्य कर दिया गया है। कई विद्यालय में 20 से अधिक शिक्षक कार्यरत हैं। ऐसी स्थिति में इतने अधिक संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को एक जगह एकत्रित होने पर कोरोना से ग्रसित होने की अधिक संभावना है। जिसके कारण शिक्षकों में काफी भय व्याप्त है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026