Categories: छपरा

छपरा MLA बोले: समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखते है पीएम मोदी

छपरा: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा मनाये जा रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा सरकार द्वारा लाभार्थियो को सम्मान कार्यक्रम रिविलगंज नगर पंचायत में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश फैशन के अध्यक्षता में हुआ।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री समाज के सभी लोगो का ख्याल रखने वाले पहले प्रधानमंत्री है,आज हम जिन्हें सम्मान कर रहे है मोदी जी ने उनके लिए कई योजनाए शुरू की है. उज्ज्वला योजना,जनधन खाता, कोरोना काल में करोड़ों गरीबो को दोगुना अनाज देना,135 करोड़ देशवासियों को फ्री कोरोना वैक्सीन की व्यवस्था कराना.मोदी राज में निश्चित रूप से देश का मान बढ़ा है।सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना के तहत लोगों को बड़ी राहत दी है।मोदी सरकार के इस योजना के तहत गरीब और मजदूर वर्ग के लोग चुने हुए सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में 5 लाख रुपये तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त करवा सकते हैं.

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता रमेश प्रसाद ने कहा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री का सोच विकास परक है। इसकी सफलता के लिए मिलकर सभी को काम करना है। हमे आकाश से ऊँचा वतन का नाम करना है l
पूर्व जिला अध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री ने स्लोगन दिया था सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास इसी पर आज भी वो चल रहे हैं l

जिला उपाध्यक्ष सिवान जिला प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा कि मोदी जी के सरकार में देश की जनता पूरी तरह सुरक्षित है सभा में प्रमुख लोगों ने बिहार भाजपा के खेल प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान,सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उमाकांत पांडे,रिविलगंज नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन इंदु देवी,रिविलगंज मंडल अध्यक्ष अनुरंजन सिंह,पूर्व नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू नाथ पांडे,कैप्टन श्याम देव शाह,मंडल उपाध्यक्ष वारसी,वार्ड पार्षद मोहन मुरारी गुप्ता,सत्येंद्र शर्मा जितेन कुमार,मनोज सिंह,आशुतोष भारती,सुधीर सिंह,ठाकुर रामचंद्र सिंह ने संबोधित किया.सभा का संचालन नगर अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद एवं धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया l

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026