Categories: छपरा

सारण में मुखिया पद के लिए सास-बहू ने किया नामांकन, वजह जान हैरान है लोग

छपरा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को टोटहा जगतपुर की निवर्तमान मुखिया रीता देवी के अलावे उनकी सास शैल देवी ने भी मुखिया पद के लिए नामांकन किया . सास एवं बहु द्वारा मुखिया पद से नामांकन करने की बात सुनकर प्रखंड कार्यालय पर उपस्थित हर कोई स्तब्ध था लेकिन बाद में पता चला कि सास शैल देवी ने पड़ोसी पंचायत धेनुकी से मुखिया पद के लिए नामांकन किया है. टोटहा जगतपुर पंचायत की निवर्तमान मुखिया रीता देवी के पति पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी पिछले पांच वर्ष से पंचायत की सेवा की है जिससे प्रभावित होकर पड़ोसी पंचायत धेनुकी के ग्रामीणों की मांग पर मेरी मां चुनावी अखाड़े में उतरी है .

जीवित्पुत्रिका व्रत के कारण नामांकन को कम पहुँचे अभ्यर्थी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत चौथे चरण में 20 अक्टूबर को होनेवाले चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के तीसरे दिन अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम दिखी .आलम ये था कि मुखिया ,सरपंच एवं बीडीसी के लिए बनाये गये नामांकन काउंटर खाली खाली दिखे .वही पंच एवं वार्ड सदस्य के लिए बनाए गए नामांकन काउंटर पर थोड़ी भीड़ थी लेकिन महिला अभ्यर्थियों की संख्या नगण्य थी . हालांकि सोमवार को अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए बुधवार को नामांकन काउंटरों की संख्या बढ़ायी गयी थी .प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश रौशन ने बताया कि बुधवार को वार्ड सदस्य पद के लिए काउंटर की संख्या बढायी गयी है

ताकि अभ्यर्थियों को परेशानी न हो .343 पदों के लिए होनेवाले चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन धेनुकी पंचायत की निवर्तमान मुखिया नीलम देवी सहित 21 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया जबकि सरपंच पद के लिए सतजोड़ा पंचायत से पूजा कुमारी सहित 19 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया .वही बीडीसी पद के लिए बसहिया से नीतू कुमारी ,भोरहां से वीणा देवी सहित 22 ने नामांकन किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026