Categories: छपरा

छपरा: जनता के समर्थन से पद हासिल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर विकास की नैतिक जिम्मेदारी: विधायक

छपरा: आम जनता का सहयोग व समर्थन पाकर पद हासिल करने वाले व्यक्ति पर प्रखंड के विकास की नैतिक जिम्मेवारी होती है। तथा ईमानदारी पूर्वक गांवों का विकास करके ही गांधी जी के सपनों को पूरा किया जा सकता है। उक्त बातें राजद विधायक द्वय जितेन्द्र कुमार राय तथा श्रीकांत यादव ने माँझी प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उदघाटन करने के बाद कही। उन्होंने कहा कि जनता की सच्ची सेवा ही ईश्वर की पूजा है। मांझी की नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख कमला देवी ने कहा कि वे सभी पंचायत समिति सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर प्रखंड के चहुमुंखी विकास का प्रयास करेगी।

साथ ही प्रखंड के विकास कार्यों में तेजी लाकर उसे ससमय पूरा करने का प्रयास करेंगी। पहली बार प्रखंड कार्यालय पहुंची प्रखंड प्रमुख कमला देवी को अंगवस्त्र और बूके देकर नेताओं व पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इससे पहले विधायक द्वय ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित गिरीश तिवारी तथा शहीद शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ततपश्चात मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर प्रखंड प्रमुख कक्ष का उद्घाटन किया।

मौके पर मांझी प्रखंड राजद अध्यक्ष विनय कुमार यादव सरपंच संघ के अध्यक्ष भरत सिंह पूर्व उप प्रमुख राकेश राय पूर्व मुखिया दलन प्रसाद यादव जयप्रकाश महतो संदीप रौशन जिप प्रतिनिधि क्रांति बाबा ई कमलेश यादव शैलेश कुमार यादव मनोहर यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026