Categories: छपरा

सारण में शराब लदी बोलेरो को पुलिस ने किया जब्त, चालक समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

छपरा: सारण जिले के मांझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से शराब लदा एक बोलेरो जब्त किया है। साथ ही तस्करी के मामले में चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से शराब का खेप आ रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर बलिया मोड़ पर सघन जांच किया जाने लगा।तभी यूपी के तरफ से एक बोलेरो तेज गति से आते दिखाई पड़ी। गाड़ी रोक कर जब चेक किया गया तो गाड़ी खाली पाई गई।

लेकिन जब बारीकी से देखा गया तो गाड़ी के भीतर बना विशेष तहखाना बनाकर 46 लीटर फ्रूटी शराब छुपा कर रखा गया था। जो बनारस से बेगूसराय ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार लोगों में बेगूसराय के खंझापुर निवासी गोलू महतो का पुत्र रामकुमार वर्मा ,चंद्र देव ठाकुर का पुत्र विद्यानंद ठाकुर,एवं सुनील रजक का पुत्र विवेक कुमार शामिल है।

छापेमारी दल में एसआई ओमप्रकाश सिंह, कपिल देव राम पीएसआई शशि रंजन, मिथुन कुमार सहित पुलिस बल के अन्य जवन शामिल थे। इस सम्बंध में मांझी थाना में नई शराब उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026