छपरा : मशरक छपरा एस एच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के पास सरस्वती पूजा के दौरान सड़क पार कर रही लड़की से मोटरसाइकिल सवार की टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार लड़का और सड़क पार कर रही लड़की गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां लड़की के सर पर गहरा जख्म और एक पैर में फ्रैक्चर होने से गंभीर अवस्था में पटना आइजीएमस रेफर कर दिया गया।वही मामूली रूप से घायल युवक का उपचार निजी क्लीनिक में किया गया।
घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान भावलपुर गांव निवासी स्व जितेन्द्र सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई। मोटरसाइकिल सवार इसुआपुर थाना क्षेत्र के सढ़वारा लौवा गांव में अपने मामा के यहां ही रहता है। और घायल लड़की मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी रविंद्र शर्मा की 8 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी उर्फ रितिका के रूप में हुई।मामले में गांव वालों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार मशरक से सढवारा की तरफ जा रहा था कि लड़की से टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए। मामले में गांव वालों ने युवक की मोटरसाइकिल अपने कब्जे में ले लिया है।मामले में प्रबुद्ध लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों में समाधान की बात बताई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…