Categories: छपरा

छपरा: लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने महिला को रौंदा, घटनास्थल पर हुई मौत

छपरा: नगरा प्रखंड क्षेत्र के खैरा थाना क्षेत्र के फुटानी मोर के पास छपरा मढ़ौरा मुख्य पथ पर पैदल चल रही महिला को अज्ञात अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने अपने ट्रैक्टर से रौंद दिया जिसके चलते महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने महिला के घर पर खबर देकर आनन-फानन में महिला को सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है तथा शव का पोस्टमार्टम करते हुए महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से ट्रैक्टर चालक ओवरलोडेड बालू अपने ट्रैक्टर से लेकर आते जाते रहते हैं ये चालक नियंत्रित तरीके से अपनी वाहन को चलाते हैं जिसके बदौलत दुर्घटनाएं घटित होती हैं।

रविवार के दिन भी चालक ने महिला को ठोकर मार कर फरार हो गया तथा महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई उक्त महिला तुजारपुर निवासी की शिक्षक रंजीत भगत की 50 वर्षीय मां राजकुमारी देवी बताई जाती हैं जो तुजारपुर पंचायत के वार्ड 6 की पंच थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।वही मृतक के पुत्र द्वारा भगवान बाजार थाने में फर्द बयान दर्ज कराया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026