मैरवा में स्वास्थ्य कर्मी समेत चार पॉजिटिव मिले

कोरोना मरीज के लिए बनाया गया वार्ड

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड में कोरोना के मरीज की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को चार पाजिटीव मिले है। रेफरल अस्पताल का चपरासी भी कोरोना पाजिटीव पाया गया है। हालाकिं उसके परिवार के सभी सात सदस्यों की ऐंटीजेन रिर्पोट निगेटीव है। रेफरल अस्पताल के चपरासी के पाजिटीव मिलने पर अन्य लोगों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। करजनिया गांव में एक की आरटीपीसीआर रिर्पोट पाजिटीव है। चपरासी के गांव का रहने वाला एक युवक पाजिटीव मिला है। हालाकिं वह चपरासी के संपर्क में नहीं आया था। रविवार को 201 लोगों का ऐंटीजेन टेस्ट हुआ है। 96 लोगों ने आरटीपीसीआर के लिए सैंपल दिया है।

लगातार मरीज बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग भी गंभीर हो गया है। अस्पताल में दस कोरोना मरीज के लिए एक अलग वार्ड बनाया गया है। जिसमें आक्सीजन समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधा बहाल किया गया है। दिल्ली और मुंबई से आने वाले लोगों पर नजार रखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता को ऐसे लोगों के संबंध में सुचना देने की जिम्मेदारी दी गयी है। बाहर से आये लोगों की स्क्रीनिंग होगी। उनमें किसी तरह के लक्षण आने पर आने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। अस्पताल के प्रबंधक ने कहा कि चपरासी की रिर्पोट पाजिटीव आयी है। उसके परिवार के सदस्य जांच में निगेटीव पाये गये है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024