Categories: छपरा

छपरा: आयरन, कैल्शियम की गोली भी नही और पीएचसी में लगा प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा शिविर

  • पीएचसी में गभर्वती महिलाओं को देने वाली दवाएं खत्म
  • अल्ट्रासाउंड और महिला चिकित्सक के अभाव में निजी क्लीनिक ही बना आसरा

छपरा: पीएचसी में शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में पहुंची सैकड़ों गर्भवती महिलाओं को पता चला कि आयरन और कैल्शियम जैसी आवश्यक दवाएं पीएचसी में नही है जिससे महिलाएं समेत परिजन अपने आप को ठगा महसूस किया। शिविर में पहुंची महिलाओं ने बताया कि इतनी बड़ी आबादी के स्वास्थ्य सेवा सुदृढ रखने के लिए ग्रामीण इलाक़े में पीएचसी की स्थापना की गई है जहां महिला चिकित्सक समेत दवा तक उपलब्ध नहीं है। वही ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत महिलाओं की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं को जांच कर उन्हें उन सारी बातों की जानकारी दी गई, जो गर्भधारण से लेकर सुरक्षित प्रसव तक सावधानी बरती जाती है।

शिविर में द्वितीय और तिमाही गर्भवती महिलाओं की ब्लड प्रेशर, वजन, गर्भधारण की जाच की गई, जांच की गई गर्भवती महिलाओं में खून की कमी और बीपी की कमी पायी गई। महिलाओं को उचित सलाह दी गई। वही आपकों बता दें कि पीएचसी में चिकित्सकों का घोर अभाव बना हुआ है पीएचसी प्रभारी छुट्टी पर हैं और पीएचसी की सारी सेवाएं आरबीएसके चिकित्सक के भरोसे है। पीएचसी में स्टोर में कैल्शियम और आयरन का टैबलेट नही है साथ ही अल्ट्रासाउंड के लिए निजी क्लीनिक में भेज दिया जाता है। पीएचसी में आयी महिलाओं की जांच में जीएनएम पुजा मणी, अर्चना कुमारी,शशी शारदा, रम्भा कुमारी, एएनएम सीता,गीता देवी मौजूद रही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026