Categories: पटना

बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, जून से करा सकेंगे तबादला

पटना: प्रदेश के उन नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है, जो स्थानातंरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने एनआइसी के सहयोग से सॉफ्टवेयर को तैयार कर लिया है। अगर सब कुछ सही दिशा में रहा तो अगले माह तबादले के इच्छुक शिक्षकों को सॉफ्टवेयर पर आवेदन मांगे जाएंगे, इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग की माने तो स्थानातंरण प्रक्रिया में सबसे पहले महिला शिक्षकों एवं दिव्यांग शिक्षकों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। ऐसे शिक्षक मई से आवेदन करेंगे और जून में स्थानातंरण के साथ पदस्थापन होगा। प्रदेश भर में महिला शिक्षकों व दिव्यांग शिक्षकों की संख्या 1.48 लाख है।

नियमावली की दी जा चुकी है स्वीकृति

शिक्षा विभाग की ओर से नियोजित शिक्षकों के स्थानातंरण एवं पदस्थान से संबंधित नियमावली की स्वीकृति दी जा चुकी है। बिहार विधानसभा का बजट सत्र में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि नियोजित शिक्षकों का स्थानातंरण एवं पदस्थापन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस घोषणा पर शिक्षा विभाग अब तेजी से अमल करने में जुटा है। शिक्षकों से आवेदन लेने की प्रक्रिया क्या होगी और सॉफ्टवेयर पर किस तरह से लिया जाएगा, इससे संबंधित गाइडलाइन तैयार किया गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन में काफी सावधानी से प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। नियोजित शिक्षक शर्त नियमावली के अनुसार महिलाएं और दिव्यांगों को अपने सेवाकाल में एक बार अंतर जिला और अंतर नियोजन इकाई ट्रांसफर किया जा सकेगा।

जल्द ही शुरू की जाएगी प्रक्रिया

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि शिक्षकों के स्थानातंरण व पदस्थापन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए सारी पारदर्शी व्यवस्था अपनायी जा रही है। मई में शिक्षकों से आवेदन लिए जा सकेंगे और जून में तबादले की प्रक्रिया शुरू होगी। अंतर जिला और नियोजन इकाइयों के बीच ट्रांसफर पर सैद्धांतिक सहमति को सेवा शर्त में पहले ही शामिल किया जा चुका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026