छपरा: एकमा पुलिस ने गश्ती के दौरान कुख्यात अपराधी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक चाकू और मास्टर चाभी बरामद किया है. बताया जाता है कि छित्रवलिया बाजार से बुधवार को गश्ती के दौरान पुलिस ने दाउदपुर थाना क्षेत्र के तख्त बरवा गांव निवासी ब्रह्मा प्रसाद के पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ संतोष उर्फ सुगन को चोरी की बाइक, चाकू व मास्टर चाभी के साथ गिरफ्तार कर लिया है.
चर्चा है कि पुलिस गिरफ्तार अपराधी की खोज सरगर्मी के साथ कर रही थी. गिरफ्तार कुख्यात अपराधी पर सारण व सीवान जिले के विभिन्न थानों में राहजनी,लूट व बाइक चोरी का मामला दर्ज है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…