Categories: छपरा

छपरा: सोनपुर और मढ़ौरा के शहरी क्षेत्र में 100 प्रतिशत आबादी का हुआ टीकाकरण

  • + 18 आयु वर्ग के लाभार्थियों का हुआ शत-प्रतिशत टीकाकरण
  • जिलाधिकारी के नेतृत्व में सारण जिला ने हासिल की उपलब्धि
  • टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार

छपरा: जिले में कोविड टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले के सोनपुर और मढौरा अनुमंडल के शहरी क्षेत्र में +18 आयु वर्ग के 100 प्रतिशत आबादी टीकाकरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने यह अहम उपलब्धि हासिल की है। डीएम ने बताया कि सोनपुर के शहरी क्षेत्र में 27089 (102.48 प्रतिशत) तथा मढौरा शहरी क्षेत्र में 21431 (102.23 प्रतिशत) लाभार्थियों का पहला डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की है। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। वैक्सीनेशन के कार्य में लगे सभी लोगों से कहा कि सामूहिक प्रयास के द्वारा ही यह संभव हुआ। डीएम ने सभी शहरवासियों, वैक्सीनेशन कार्य में संलग्न अधिकारी, कर्मी, स्वास्थ्यकर्मी की प्रशंसा की गई है। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह सफलता मिली है। इसने न केवल जिले के अन्य नगर निकायों को तथा पंचायत के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया है बल्कि महाअभियान को भी गति देने का काम किया है।

सामूहिक सहभागिता से सफल होगा टीकाकरण अभियान

जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि कोरोना से बचाव का हम सभी के पास टीकाकरण एक बहुत बड़ा हथियार है। हम सभी को आगे आकर स्वयं का और अपने परिवार के साथ-साथ अपने आस पास के लोगों को भी टीकाकरण कराना होगा ताकि सभी 18 प्लस के व्यक्ति टीकाकरण से आच्छादित हो। जिलाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि कोरोना के दूसरे लहर में सबसे अधिक शहरी क्षेत्र के लोग संक्रमित हुए थे, इसलिए सहरी क्षेत्र में सत प्रतिशत टीकाकरण किया जाना अति आवश्यक है। प्राथमिकता के आधार पर शहरी क्षेत्र में टीकाकरण किया जा रहा है।

जन-जागरूकता से कोरोना पर विजयी संभव

कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति स्वयं को अपनी सुरक्षा कवच बनाएं। इसके लिए हर नागरिक को सजग और जागरूक रहना होगा। जनजागरूकता से ही हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इसमें युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है।

भ्रांतियों को दरकिनार कर टीकाकरण अभियान में जतायी सहभागिता

सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि शुरूआती दौर में कोविड टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में तरह तरह की भ्रांतिया थी। लोग कहते थे कि वैक्सीन लेने से मौत हो जाती है, बच्चा नहीं होता है और कई तरह भ्रांतियां लोगों के मन था। लेकिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटे और लोगों को लगातार जागरूक करते रहें । लोगों को यह जानकारी दी कि वैक्सीन से किसी की मौत नहीं होती है। वैक्सीन सभी के लिए सुरक्षित और प्रभावी है। हम सभी ने वैक्सीन ली है। कोरोना संक्रमण से बचाव में वैक्सीन हीं मजबूत हथियार है। जागरूकता का प्रभाव लोगों पर पड़ा और आज टीकाकरण को लेकर लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026