छपरा: जिले के मशरक थाना के डुमरसन फरदहिया फुटानी गंज रोड मे सिलाई करने वाले दर्जी के गुमटी के पीछे छुपाकर रखें अंग्रेजी शराब के साथ दर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान सिसई ग्राम निवासी मनान मियां के रूप में हुई।इसी दौरान पुलिस छापेमारी दल को देख मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़ भाग निकला।
तलाशी के क्रम बाइक के डिक्की से जांच करने पर फ्रुटी पैक शराब 19 पीस मोटरसाइकिल सहित जप्त कर लिया गया।मामले में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा रूटिन जांच अभियान चलाया जा रहा है जिसमें जमादार अजय कुमार सिंह की अगुवाई में गठित गश्ती दल के साथ छापेमारी किया गया।पुलिस ने मामले में बाइक के अज्ञात चालक एवं गिरफ्तार मनान मियां पर प्राथमिक दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…