छपरा

छपरा:- वर्दी पहनने की चाहत पड़ी महंगी, जेल की हवा खा रहे है सारण के दो युवक

छपरा: बिहार पुलिस में नौकरी की चाहत लेकर छपरा से दरभंगा पहुंचे दो मुन्ना भाई परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े गए। प्रशासन ने आरोपी इन दोनों परीक्षार्थियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कदाचार अधिनियम और 420 के तहत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दरभंगा में आरक्षी चालक पद के लिए लिखित परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान दरभंगा के रोज पब्लिक स्कूल में दोनों परीक्षार्थी को गार्ड ने ब्लूटूथ के जरिये नकल करते पकड़ा। उनके पास से दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस भी बरामद किया गया।

बाद में दोनों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई। दोनों युवकों की पहचान सारण जिले के डुमरी छपिया गांव निवासी मेघनाथ सिंह के पुत्र सुधीर कुमार सिंह जिसका अनुक्रमांक‌ 7712130436 एवं सारण जिला के खड़ीका गांव निवासी तारकेश शर्मा के पुत्र कमलेश कुमार शर्मा जिसका अनुक्रमांक 7712130424 बताए जाते हैं। आपको बता दे कि दरभंगा के एसडीओपी अनोज कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाईस से नकल करने वाला परीक्षार्थी छपरा का है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026