छपरा सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
छपरा : छपरा शहर के राजेंद्र कॉलेज स्थित तालाब से 1 दिन के नवजात बच्ची का शव संध्या में बरामद किया गया है. कॉलेज के तालाब में शव देखकर इसकी सूचना लोगों के द्वारा कॉलेज के प्राचार्य को दी गई। जिसके बाद प्राचार्य अशोक सिन्हा के द्वारा इस बात की सूचना भगवान बाजार थाना को दी गई। सूचना के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। वहीं कॉलेज के तालाब से नवजात बच्ची का शव मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। नवजात बच्ची के नाभि में किसी मेडिकल क्लीनिक का क्लिप भी लगा हुआ था। जिससे यह प्रतीत होता है कि उसका जन्म किसी नर्सिंग होम में कराया गया होगा। जिसके बाद किन परिस्थितियों में फेंका गया, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…