छपरा : आने वाले दिनों में तेल नदी की सफाई कराई जाएगी। जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। यह किसानों के लिए लाइफ लाईन भी है। कृषि विभाग के कटौती प्रस्ताव के दौरान इस मुद्दे को विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया गया है। मांझी विधायक एवं माकपा नेता डॉ. सत्येंद्र यादव ने जलालपुर एवं बनियापुर में मुख्यमंत्री संपर्क योजना मद से निर्मित तीन सड़कों के शिलान्यास के दौरान रविवार को कही। डॉ. यादव ने कहा कि तेल नदी की सफाई से जलालपुर तथा बनियापुर के हजारों एकड़ जमीन का भाग्य बदल जाएगा। विधायक ने कहा कि मांझी का विकास ही सबसे पहली प्राथमिकता है। सड़कों के मामलों में मांझी अभी सबसे आगे है। सभी सड़कों का जीर्णोद्धार कराना उनकी प्राथमिकता में है। इससे पूर्व मझवलिया में मझवलिया से बसडीला,सुकसेना गांव में सुकसेना से चाईपाली तथा मणिकपुरा में मुख्यमंत्री संपर्क योजना मद से निर्मित होने वाले सड़क का शिलान्यास भी किया।मौके पर मांझी के उपप्रमुख राकेश राय, भीम कुमार यादव,रामबाबू कुमार, संतोष कुमार यादव, सुरेमन साह, ब्रजेश यादव, भिखारी राय, रहिम मियां, प्रभु प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…