छपरा: दशहरा पूजा को लेकर सारण एसपी संतोष कुमार शुक्रवार की देर संध्या अमनौर पहुंच अमनौर बस स्टैंड स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में माता वैष्णो देवी का दर्शन व पूजा अर्चना कर माता से आशीर्वाद मांगा. दशहरा की लम्बी भीड़ के बीच पुलिस कप्तान संतोष कुमार के अचानक आगमन पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी. कारण मंदिर में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ जूटी थी.
दर्शन के बाद मंदिर के पूजारी बीरेन्द्र तिवारी ने चुनरी व माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी की कृपा क्षेत्र के सभी लोगों पर बनी रहे. माता रानी के दर्शन से एसपी संतोष कुमार काफी आत्म बिभोर होते हुए दिखे. इस दौरान स्थानीय थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी, पूजारी बीरेंद्र तिवारी,पत्रकार कुलदीप महासेठ, भुलर ओझा आदि लोग शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…