परवेज अख्तर/सिवान: सिवान से एक बड़ी खबर शनिवार की देर संध्या उभर कर सामने आई है कि जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार समेत अन्य को रौंदा डाला।जिसमे एक नौजवान युवती समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।जबकि कुछ लोग सदीद तौर पर जख्मी हो गए हैं।आनन फानन में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां भर्ती मरीजों की हालत को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल से रेफर किया गया है।घटनास्थल से लेकर सदर अस्पताल तक मौत तथा घायलों की पुष्टि अत्यधिक लोगों के जमावड़ा होने के कारण नहीं हो पा रही है।
काफी गहमागहमी की स्थिति है।उधर ऐसी सूचना भी प्राप्त हो रही है कि घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया है।बतादे की सदर अस्पताल में अब तक तीन लाशें पड़ी हुई है।जिसमें एक युवती शामिल है।मृतका बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सिवान में क्लर्क के पद पर तैनात है।जिसका नाम पूजा कुमारी पिता कृष्णा राम ग्राम लक्ष्मीपुर सिवान है जो ड्यूटी कर अपने घर लौट रही थी। उधर घटना की सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ,सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम, समेत पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर कैंप किए हुए हैं, वहीं शव की पहचान के लिए नगर थाना की पुलिस काफी प्रयास कर रही है लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…