Categories: छपरा

छपरा: देसी कट्टा और कारतूस के साथ दो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा

छपरा: पिस्टल के बल पर मोबाइल और रुपये की छिनतई करने वाले दो अपराधियों को बनियापुर पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस, आठ हजार रुपये नकद और एक बाइक भी जब्त किया गया है। युवकों ने पुलिस के समक्ष अपने स्वीकारोक्ति बयान में छिनतई और लूटपाट करने की भी बात स्वीकार की है। पकड़ा गया युवक जिले के एकमा थाना क्षेत्र के बिंदालाल के रामपुर मठिया निवासी 25 वर्षीय अनिल कुमार और 30 वर्षीय दीपू राम बताए जाते हैैं। उन पर एकमा थाने में भी मामला दर्ज है। अपराधियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगा है जिसपर आवश्यक कारवाई की जा रही है।

एसआई नसीम खान के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया है कि गत बुधवार की रात्रि करीब आठ बजे थाना क्षेत्र के कन्हौली संग्राम निवासी 20 वर्षीय श्रीभगवान साह पैगम्बरपुर पोखरा स्थित मिठाई दुकान से काम समाप्त कर घर लौट रहा था। तभी एनएच 331 पर कन्हौली के समीप पूर्व से घात लगाए दोनों अपराधी युवक को घेरकर कट्टा का भय दिखाकर रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।इस बीच गश्त कर रही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई जिसके बाद अपराधियों का पीछा किया गया,तो अनिल कुमार को अमाव से पकड़ लिया गया। उसका साथी दीपू राम भागने में सफल रहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026