Categories: छपरा

छपरा: नदी में डूबने से किशोर व किशोरी की मौत, एक को बचाया गया

बनियापुर थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव की घटना

छपरा: जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नदी में डूबने से एक किशोर व किशोरी की मौत हो गयी। एक किशोरी को किसी तरह बचा लिया गया। घटनाएं बनियापुर व भेल्दी थाना क्षेत्र में हुईं। बनियापुर के पिरौटा गांव में नदी में किशोर की मौत हो गयी। मृतक सुलेमान अंसारी का पुत्र 14 वर्षीय शम्स अंसारी उर्फ भूलन अंसारी बताया जाता है। किशोर की डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से कुछ देर के लिए माहौल गमगीन हो गया। घटना के विषय में बताया जाता है कि भूलन अपनी छोटी बहन नसीमा खातून के साथ पास के ही नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चला गया जहां वह डूबने लगा। भाई को डूबते देख बहन बचाव के लिए गहरे पानी में चली गई। फिर दोनों गहरे पानी में डूबने लगे।

भाई को बचाने में विफल डूबती बहन ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुन ग्रामीण नदी की ओर आये थे तभी ग्रामीणों की नजर डूबते दोनों पर पड़ी। आनन फानन में बचाव के लिए कुछ लोग नदी में उतरे तबतक किशोर नदी के पानी में ही डूब गया। ग्रामीणों के प्रयास से बहन को तत्काल नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि भाई का अता-पता नहीं चल रहा था। स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला जिसे रेफ़रल अस्पताल बनियापुर लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। इधर, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार साह तथा जिलापार्षद गीतू सिंह ने मृतक के घर पहुंच परिजनों को ढांढस बढ़ाया है। बताया जाता है कि मृतक के माता पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। मृतक भाई-बहनों के साथ गांव में ही रहता था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026