Categories: छपरा

छपरा: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव में सोमवार की शाम महादलित परिवार के आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का असफल प्रयास करने का मामला सामने आया है।मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से 45 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।मामला है कि मशरक थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव में सरकारी विद्यालय के कमरें में एक 8 वर्षीय बच्ची को खेलते अवस्था में एक 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दबोच कर कमरें में उससे छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया जाने लगा वही बच्ची के चिल्लाने पर आस पास के लोगों ने पहुंच बच्ची को आरोपी के चुंगल से छुड़ाया और दुष्कर्म का प्रयास कर रहे व्यक्ति को उसी कमरे में बंद कर दिया और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बालिका के परिजनों ने फ़ोन कर घटना की जानकारी दी पुलिस बल के साथ पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।बालिका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बालिका को विद्यालय के कमरें में बहला-फुसलाकर कर दुष्कर्म करने लगा था बालिका के चिल्लाने पर आस पास के लोगों को जानकारी हुई।आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026